19 Apr 2024, 21:56:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

असल मुद्दों पर ध्यान भटकाने के लिए भाजपा कर रही तांडव : अखिलेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2021 7:03PM | Updated Date: Jan 19 2021 7:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी को अपराध में नंबर एक बताते हुए कहा कि भाजपा असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए तांडव पर तांडव कर रही है। अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि एक छोटी सी वेबसीरीज के लिए भाजपा सरकार तांडव मचा रही है। यूपी पुलिस जिन्हें ढूंढने गई है, उसे ढूंढने दूसरे राज्य की पुलिस यहां आई है। 

स्वदेशी की बात करने वाली सरकार क्यों नहीं ऐमजॉन से बड़ा प्लेटफार्म खड़ा करती है। अखिलेश ने कहा कि मैने वेबसीरीज नहीं देखी है। इन लोगों के पास ऐप है। यही लोग तांडव और न जाने क्या क्या देख रहे हैं। रकार बताए कि सपा की सरकार में 2012 से 2017 के बीच कौन सी चीनी मिल बेची गई थीं।

अखिलेश ने भाजपा द्वारा विधान परिषद के लिए दस प्रत्याशी उतारे जाने व सपा को वाकओवर दिए जाने के सवाल पर कहा कि ऐसा नहीं है। भाजपा के लोग दूसरे के लिए वोट डालने के लिए तैयार थे। हमने तीसरा प्रत्याशी नहीं खड़ा कर गलती की। हमें तीसरा प्रत्याशी भी लड़ाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सरकार की ही रिपोर्ट है कि यूपी खराब स्वास्थ्य सेवाओं में, महिला अपराध में, फेक एनकाउंटर में, बेरोजगारी में नंबर वन है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दूसरो का काम अपना बताने व नाम बदलने में भी यह सरकार नंबर एक पर है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »