19 Apr 2024, 18:42:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

फिल्‍मों में हिन्‍दू धर्म के अपमान पर सीएम योगी सख्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2021 12:38AM | Updated Date: Jan 19 2021 12:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फिल्‍म और मनोरंजन के नाम पर हिन्‍दू धर्म और देवी, देवताओं का अपमान करने वालों से मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ बेहद नाराज हैं। वेब सीरीज तांडव में देवी,देवताओं का मजाक बनाने और अपमानजनक टिप्‍पणी करने वालों को योगी सरकार कड़ा सबक सिखाने जा रही है। मुख्‍यमंत्री के सख्‍त रुख को देखते हुए पुलिस ने तांडव वेब सीरीज के निर्माता, निर्देशक और लेखक के साथ अमेजन प्राइम वीडियो के संचालकों पर भी शिकंजा कस दिया है। 

लखनऊ पुलिस ने वेब सीरीज के निर्देशक अली अब्‍बास जफर,प्रोड्यूसर हिमांशू  कृष्‍ण मेहरा और लेखक गौरव सोलंकी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अमेजन प्राइम वीडियो की इंडिया हेड अपर्णा पुरोहित के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। धर्म के अपमान पर बढ़ते जनाक्रोश और मुख्‍यमंत्री के तेवर को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी है। फिल्‍म और मनोरंजन के नाम पर हिन्‍दू धर्म और देवी देवताओं को अपमानित करने वालों की अब खैर नहीं है। 

योगी सरकार हिन्‍दुओं को अपमानित करने वालों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई शुरू करने जा रही है। तांडव वेब सीरीज के निर्माता, निर्देशक और अमेजन प्राइम वीडियो के संचालकों पर मुकदमे के साथ मुहिम का आगाज हो गया है। दावा है कि वेब सीरीज के जरिये  धार्मिक भावनाओं को आघात पहुंचाने की साजिश की गई है। वेब सीरीज में जातीय विद्वेष फैलाने वाले संवादों के साथ ही भारत के प्रधानमंत्री जैसे गरिमामय  पद को लेकर भी अपमानजनक और अशोभनीय चित्रण प्रस्‍तुत करने का भी दावा किया जा रहा है। फिल्‍म में महिलाओं को अपमानित करने वाले सीन भी प्रमुखता से शामिल किए गए हैं। पूरे मामले को लेकर योगी सरकार ने आक्रामक रुख अपनाते हुए आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्‍ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »