25 Apr 2024, 11:26:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

UP : कोविड-19 टीका करण के पहले दिन में 400 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा टीका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2021 12:11AM | Updated Date: Jan 16 2021 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में कोविड-19 के टीका  करण के पहले दिन चार स्वास्थ्य केन्द्रों पर 400 स्वास्थ्य कर्मियों को  कोरोना से बचाव का टीका लगा। 

जिलाधिकारी अमित किशोर ने आज यहां संवाददाताओं को कहा कि 16 जनवरी को  भी चार स्थानों जिला अस्पताल पुरूष,जिला अस्पताल  महिला,सीएचसी गौरी बाजार और सलेमपुर में नौ बजे सुबह से शाम के पांच बजे तक  टीका करण किया जायेगा। 

पहले चरण में सरकारी और निजी क्षेत्र के 12034 डाक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ को कोरोना बचाव का टीका लगाया जा रहा है। बुधवार की रात को 14 हजार 700 कोरोना की वैक्सीन आ चुकी है। बचाव के लिए कोविसिल्ड वैक्सीन लगाई जा रही है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »