29 Mar 2024, 01:09:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गोरखपुर व बस्ती मंडल के सात जिलो के लिए 105640 डोज वैक्सीन पहुंची

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2021 4:56PM | Updated Date: Jan 14 2021 4:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर और बस्ती मंडल के सात जिलो के लिए 105640 (एक लाख पांच हजार छह सो चालिस) डोज कोरोना वैक्सीन पुणे से  गोरखपुर पहुंच गई है, जो 16 जनवरी से लगाई जायेगी। आधिकारिक सूत्रों ने गुरूवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्पाइट जेट के विमान से नौ बाक्स वैक्सीन कल शाम गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंची गई। दोनों मंडलों के सात जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच वैक्सीन भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि विमानपत्तन के निदेशक प्रभाकर वाजपेयी, मुख्य सुरक्षा अधिकारी विजय कौशल व स्पाइट जेट के प्रबंधक राजेश राय की उपस्थिति में एडी हेल्थ कार्यालय के कर्मचारियों ने वैक्सीन प्राप्त की और वैक्सीन को पूरी सुरक्षा के साथ बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित क्षेत्रीय कोल्ड चेन प्वाइंट पर ले गये। वहां से सभी जिलों के कोल्डचेन प्वाइंट पर भेजी जा रही है। सूत्रों ने बताया कि गोरापुर जिले के लिए 28130, बस्ती में 16060, देवरिया में 14700, कुशीनर में 15300, महराजगंज में 12470, संतकबीर नगर में 7550 तथा सिद्धार्थनगर जिले के लिए 11430 डोज वैक्सीन आवंटित की गयी जिसे पूरी सुरक्षा के साथ जिलों के कोल्ड चेन प्वाइंट पर भेजी जा रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »