26 Apr 2024, 01:12:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राहुल गांधी ने कहा- हाथरस की पीड़िता के परिजनों को सता रहा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2020 4:24PM | Updated Date: Nov 22 2020 4:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में पुलिस तथा प्रशासन के लोग हाथरस में दुष्कर्म और हत्या की शिकार हुई युवती के परिजनों को तंग कर उनका शोषण कर रहे हैं।

गांधी ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश में सरकार के हाथों पीड़तिों का लगातार शोषण असहनीय है। हाथरस बलात्कार-हत्या के मामले में पूरा देश सरकार से जवाब माँग रहा है और पीड़ति परिवार के साथ है। गुंडाराज में वर्दी की गुंडागर्दी का एक और उदाहरण।’’

कांग्रेस नेता ने इसके साथ ही पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज की शनिवार को सार्वजनिक हुई जांच रिपोर्ट की खबर पेश की है जिसमें कहा गया है केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तैनाती से परिवार को थोड़ी राहत तो है लेकिन वे सुरक्षित नहीं है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »