29 Mar 2024, 01:17:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अब समय आ गया है, जातिवादी राजनीति को आईना दिखाने का: मौर्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 29 2020 12:14AM | Updated Date: Oct 29 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि अब जातिवादी राजनीति को आईना दिखाने का समय आ गया है। मतदाताओं को अब विकास एवं राष्ट्रवाद के मुद्दे पर बोट देना होगा ताकि प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो सके।   मौर्य ने बुधवार को यहां सैदनपुर के विद्यालय के मैदान में जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास और महिलाओं की सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार के मुद्दे पर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।   

उन्होंने कहा कि जातिवादी राजनीति को आईना दिखाने का समय आ गया है। मतदाताओं को अब विकास एवं राष्ट्रवाद के मुद्दे पर बोट देना होगा ताकि प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो सके। मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी(बसपा) पर तंज कसते हुए कहा कि इनके पंद्रह सालों के शासन काल ने प्रदेश को विकास से दूर रखा,वहीं योगी सरकार ने अपने तीन साल के शासन काल में प्रदेश का चमत्कारी  विकास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आज केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार जिस तेजी से विकास कर रही है, उससे विपक्षी दलों के लोग हताश और निराश हैं।उन्होंने कांग्रेस की चुटकी लेते हुए कहा कि 60 सालों में जिस पार्टी ने देश के विकास आदि में कुछ नहीं किया नहीं, वे आज हमसे हिसाब मांग रहे हैं। इस अवसर पर काशी प्रांत के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव , कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर , राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी , मछली शहर के भाजपा सांसद बीपी सरोज,  राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव , विधायक गण डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद सिंह , दिनेश चौधरी,  रमेश चंद्र मिश्र, पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »