28 Mar 2024, 16:50:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

देवरिया में भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री के खिलाफ की आपत्तिजनक टिप्पणी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 28 2020 1:34PM | Updated Date: Oct 28 2020 1:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के एक भारतीय जनता पार्टी के विधायक का सोशल मीडिया में एक आडियो वायरल हुआ है जिसमें वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते सुनाई पड़ रहे हैं। वायरल आडियो में बरहज के विधायक सुरेश तिवारी एक महिला फरियादी का फरियाद  सुनने के बाद आपा खोते हुए कहते हैं कि विधायक रास्ता निकलवाने के लिये  नहीं होता है।
 
फरियादी के यह कहने पर की आप हमारी समस्या तो सुन सकते  हैं,पर वायरल आडियो में विधायक मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी  करते हुए सुनाई पड़ रहे हैं कि वो किसी की(मुख्यमंत्री) सुनते नहीं हैं। गौरतलब है कि विधायक सुरेश तिवारी लाकडाउन में भी एक समुदाय से सब्जी नहीं खरीदने की बात कहकर विवादों में घिरे थे। इस बार उन्होंने मुख्यमंत्री  पर अशोभनीय टिप्पणी की है। पूरा मामला देवरिया के बरहज तहसील गांव शेरवा  बभनौली का है। हालांकि वायरल कथित आडियो की पुष्टि नहीं की जा सकती । 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »