19 Apr 2024, 04:06:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

संभल में सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2020 4:36PM | Updated Date: Oct 27 2020 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संभल। उत्तर प्रदेश में संभल के हयातनगर पुलिस चौकी पर लैपर्ड में तैनात एक सिपाही ने मंगलवार को सरकारी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने यहां बताया कि हयातनगर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही अंकित यादव (25) ने आज सरकारी पिस्टल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।  सिपाही के आत्महत्या करने के कारणों की जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया गया है।
 
उन्होंने बताया कि मृतक सिपाही अंकित यादव लगभग ढ़ाई माह पूर्व हरदोई से स्थानांतरित होकर संभल में आया था। अंकित यादव इस समय थाना हयातनगर की पुलिस चौकी पर लैपर्ड ड्यूटी कर रहा था। हयातनगर पुलिस चौकी पर कमरे में अंकित यादव का शव मिला है। सरकारी पिस्टल उसके हाथ में थी। अंकित यादव जिला बिजनौर का निवासी बताया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »