25 Apr 2024, 05:39:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

किसानों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों से विपक्ष बेचैन : स्वतंत्र देव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2020 12:09AM | Updated Date: Oct 25 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा है कि जिन लोगों के एजेंडे में कभी भी गांव, गरीब, किसान व नौजवान थे ही नहीं वे आज केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों से बेचैन हो उठे हैं। 

सिंह ने आज यहां जिले के मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह के समर्थन में आयोजित किसान चौपाल को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा जैसे दलों ने अपनी सत्ता में किसान हितों की अनदेखी करते हुए केवल बिचौलियों और दलालों की चिंता की और अब यही दल मोदी और योगी सरकार द्वारा किसान के हित में किए जा रहे किसानों के हित में लिए गये फैसलों का विरोध कर रहे हैं। ऐसे दलों के नेताओं को अन्नदाताओं के दर्द से कोई लेना देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को जाति धर्म की राजनीति में बाटकर अपनी अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने वाले दलों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में अपराध मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन की सरकार रास नहीं आ रही, इसीलिए वे हिंसा व अराजकता को बढ़ावा देकर राज्य में अस्थिरता पैदा कर अराजकता का वातावरण बनाना चाहते हैं, लेकिन ऐसे दल अपने मंसूबों में सफल नहीं होंगे। राज्य की जनता इन दलों का सच जानती है कि कैसे अपनी सत्ता का उपयोग इन्होंने सिर्फ अपना और अपने परिवार का विकास करने में ही किया था। 

सिंह ने कहा कि आज भी कुछ दल जम्मू-कश्मीर से हटाई गई 370 और 35-ए की बहाली का सपना देख देश विरोधी बयान दे रहे हैं। ऐसे लोगों का यह सपना कभी पूरा होने वाला नहीं है। जनता देश विरोधी सोच रखने वालों का कभी भी समर्थन नहीं करेगी। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा वीरेन्द्र सिंह मस्त, प्रदेश मंत्री संजय राय, जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी, विधायक रमेश चन्द्र मिश्र, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा प्रमोद यादव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राणा सिंह मौजूद रहे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »