19 Apr 2024, 20:17:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कैंसर संस्थान जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा : CM योगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2020 1:04PM | Updated Date: Oct 21 2020 1:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि राजधानी लखनऊ में मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल की तर्ज पर संचालित कैंसर सुपर स्पेशलिटी इंस्टीट्यूट एंड हॉस्पिटल राज्य के मरीजों की जरूरतों को पूरा करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से लखनऊ में सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड हॉस्पिटल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी और ओपीडी सेवाओं को वर्चुअल माध्यम से लॉन्च किया। उन्होंने कैंसर संस्थान के ओपीडी ब्लॉक और दो नवनिर्मित फ्लाई ओवरों का भी उद्घाटन किया और सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान और अस्पताल के आवासीय परिसर की आधारशिला रखी।
 
उन्होंने कहा कि संस्थान में 54 बेड की सुविधा भी प्रदान की गई है। निकट भविष्य में, यह क्षमता पहले चरण में 75 बेड के साथ दूसरे चरण में 125 बेड होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंसर के बढ़ते आंकड़ों के मद्देनजर एक नए कैंसर संस्थान की आवश्यकता है। लखनऊ में इस कैंसर संस्थान का कामकाज टाटा मेमोरियल अस्पताल, मुंबई की तर्ज पर संचालित होगा। उन्होंने कहा कि टाटा ट्रस्ट और मेमोरियल अस्पताल के पदाधिकारियों ने इस कैंसर संस्थान के निर्माण में सकारात्मक योगदान दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »