28 Mar 2024, 21:45:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बड़ी खबर : कांग्रेस उम्मीदवारों के लिये मैदान पर उतरेगी दिग्गजों की फौज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2020 12:23AM | Updated Date: Oct 18 2020 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सात सीटों पर तीन नवम्बर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवारों की जीत पक्की करने के इरादे से राहुल प्रियंका समेत कांग्रेस के अन्य दिग्गज प्रचार के लिये चुनाव मैदान पर उतरेंगे। विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने के मकसद से चुनाव-प्रचार के लिये कांग्रेस ने शनिवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। 

स्टार प्रचारकों में प्रमुख रूप से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव एवं यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा‘मोना’, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, सांसद पीएल पुनिया, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, राजबब्बर, राजीव शुक्ल,आरपीएन सिंह, जितिन प्रसाद, प्रदीप जैन आदित्य, विवेक बंसल, कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह शामिल है।

गौरतलब है कि प्रदेश की राजनीति के हाशिये पर टिकी कांग्रेस को मजबूत करने का बीड़ा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उठाया है। पिछले साल अजय कुमार लल्लू के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस ने कानून व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों पर बेबाकी के साथ राज्य की भाजपा सरकार को घेरा है। सड़क पर उतर कर जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के अंदाज ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के प्रति आकर्षण पैदा किया है और यहीं कारण है कि आमतौर पर उपचुनाव के प्रचार में दूरी बनाने वाले कांग्रेस के दिग्गज इस बार मैदान पर उतर कर पार्टी की लोकप्रियता का आकलन करना चाह रहे हैं ताकि 2022 के लिये प्रभावी रणनीति तैयार की जा सके।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »