29 Mar 2024, 03:09:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी में सोमवार से नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2020 4:51PM | Updated Date: Sep 20 2020 4:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। सोमवार यानी 21 सितंबर से उत्तर प्रदेश में स्कूल-कॉलेज खुलेंगे या नहीं, इस चर्चा पर अब विराम लग गया है। कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलो को देखते हुए कल यानी कि सोमवार से स्कूल-कॉलेज नहीं खुलेंगे। इस बात की पुष्टि माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए स्कूल-कॉलेजों को खोलना संभव नहीं है। इससे पहले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भी 21 सितंबर से प्रदेश में स्कूलों के खोले जाने पर असमर्थता जताई थी।
 
दरअसल, केंद्र सरकार ने 21 सितंबर से शैक्षणिक संस्थाओं को खोलने का सुझाव दिया था। हालांकि, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोई भी सरकार स्कूलों को खोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। उत्तर प्रदेश में भी लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए 16 सितंबर को डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने इस बाबत संकेत देते हुए कहा कि 21 सितंबर से स्कूलों के आंशिक रूप से फिर से खुलने की संभावना बहुत ही कम है। कोरोना के मामलों को देखते हुए कम से कम इस महीने तो आंशिक रूप से स्कूल चलाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है और इससे समझौता नहीं किया जा सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »