19 Apr 2024, 06:13:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

योगी सहारनपुर में करेंगे कोविड-19 की मंडलीय समीक्षा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2020 12:17AM | Updated Date: Aug 8 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर एक बजे सहारनपुर पहुंचेंगे और कोविड-19 की मंडलीय समीक्षा करेंगे। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने शुक्रवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल दोपहर में सहारनपुर पहुंचगें।  चार घंटे यहां रहने के बाद पांच बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे। इस दौरान सर्किट हाउस में कोविड-19 की मंडलीय समीक्षा करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सरसावा से सहारनपुर पुलिस लाइन में 1.10 बजे पर उतरेगा और वह 4.45 बजे पर हेलीकाप्टर द्वारा सहारनपुर पुलिस लाइन से सरसावा हवाई अड्डे जाएंगे, जहां से वे हवाई जहाज से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। 

सिंह ने बताया कि मंडलीय समीक्षा बैठक में कमिश्नर संजय कुमार तीनों जिलों के जिलाधिकारी, सीएमओ, अपर स्वास्थ्य निदेशक, राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. दिनेश सिंह मारतोलिया आदि आला अफसर बैठक में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान जन प्रतिनिधियों से भी मिलेंगे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर आज दिनभर तैयारियों में जुटे रहे। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था की रणनीति बनाई। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार का दौरा उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद का छठां दौरा है। सहारनपुर मंडल में कोविड-19 से अभी तक 56 लोगों की मृत्यु हुई है। इसमें 50 फीसदी रोगी 50 वर्ष की आयु से अधिक  के थे। सबसे ज्यादा मृत्यु 25 मुजफ्फरनगर जिले में हुई। सहारनपुर में आज तक 21 रोगियों की मृत्यु हुई है। शामली में  10 लोगों की जान गई है। मंडल में शुक्रवार तक 70 हजार संभावित रोगियों के जांच के नमूने लिए गए हैं। सहारनपुर में करीब 35 हजार, मुजफ्फरनगर में 17.5 हजार और शामली में 16845 नमूनों की जांच हुई है। सहारनपुर में 1314 संक्रमित मामले हैं। 811 ठीक हुए और 482 सक्रिय हुए हैं। मुजफ्फरनगर में 921 संक्रमित हैं, 730 स्वस्थ हुए हैं और 172 सक्रिय हैं। शामली में 487 संक्रमित हैं, 353 ठीक हुए और 136 सक्रिय हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »