19 Apr 2024, 06:40:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बस्ती में सरयू नदी की बाढ़ से 45 गांव प्रभावित 20 गांव पानी से घिरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2020 1:04PM | Updated Date: Aug 7 2020 1:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सरयू नदी की बाढ़ से  45 गांव प्रभावित हैं तथा 20 गांव पानी से घिरे हुए हैं। जिला प्रशासन द्वारा  बाढ़ पीड़ि‍तों को सहायता प्रदान की जा रही है। आज यहां यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र तिवारी ने बताया है कि सरयू नदी की बाढ़ से जिले के हरैया तथा बस्ती तहसील के 45 गांव प्रभावित हैं इन ग्रामों की 15,000 से अधिक जनसंख्या बाढ़ और कटान का सामना कर रही है। जिला प्रशासन द्वारा पीड़ि‍तों को सहायता देने के साथ ही 72 नावों को लगाया गया है। जिले में सरयू नदी खतरे के बिंदु 92.7  30 के  बदले 93.00 पर बह रही है नदी खतरे के बिंदु से 27 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है नदी का रुख 1 घंटे प्रति सेंटीमीटर की दर से घटाव की ओर है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »