24 Apr 2024, 12:13:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोविड-19 के मद्देनजर सभी जिलों में बनाये जाय अस्थाई जेल : योगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2020 12:31AM | Updated Date: Aug 7 2020 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 महामारी से बचाव के लिये सभी जिलों में अस्थायी जेल बनाने के निर्देश दिये है। अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने गुरूवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने  राज्य के सभी जिलों में अस्थायी जेल बनाने के निर्देश दिये है। इस जेलों में नये कैदियों का रखा जायेगा ताकि कारागारों में कोविड-19 का संक्रमण न फैले। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 63 जिलों में अस्थायी जेल बन गयी है1 बाकी जिलों में भी अस्थायी जेल बनाने के निर्देश जारी किये गये है। उन्होंने कहा कि  इसके साथ-साथ कैदी को जेल में ले जाने से पहले कोविड-19 की जांच अवश्य करायें। 

अवस्थी ने बताया कि गृह विभाग की धारा 188 के तहत 1,72,625 एफआईआर दर्ज करते हुये 3,48,440 लोगों को नामजद किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मास्क पहनने तथा दो गज की दूरी बनाये रखे। प्रदेश में अब तक 1,16,16,195 वाहनों की सघन चेकिंग में 66,538 वाहन सीज किये गये। चेकिंग अभियान के दौरान 58,50,69,399 रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 1,042 लोगों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 781 एफआईआर दर्ज किये गये है। फेक न्यूज के  तहत 2118 मामलों को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की गयी हैं। 

उन्होंने बताया कि राज्य के 9880 हॉट स्पॉट के 1087 थाना क्षेत्र में 14,09,021 मकानों के 84,77,265 लोगों को चिन्हित किया गया है। इन हाटॅस्पॉट क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 36,798 है। इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाईन किये गये लोगों की संख्या 18551 है। प्रदेश में हॉटस्पॉट वाले बस्तियों की अनुमानित जनसंख्या 94,08,869 के सापेक्ष 12,161 डोर स्टेप डिलिवरी मिल्क बूथ/मैन के द्वारा दूध वितरित किया गया है। डोर स्टेप डिलिवरी ‘फल, सब्जी आदि’ कुल 14,866 वाहन लगाये गये हैं।

अवस्थी ने बताया कि डोर स्टेप डिलिवरी वाले प्रोविजन स्टोर की संख्या 12,902 है। प्रोविजन स्टोर के माध्यम से डिलिवरी करने वालों की संख्या 12,616 है। हॉट स्पॉट क्षेत्रों में कुल 24 प्रचलित सामुदायिक किचन हैं। इन बस्तियों में 13,43,944 राशन कार्डो पर खाद्यान्न वितरण किया गया है। इसके अतिरिक्त सरकारी संस्थाओं/सामुदायिक किचन के माध्यम से 2,629 नागरिकों को लाभान्वित तथा धार्मिक/स्वैच्छिक संस्थाओं के माध्यम से 579 नागरिकों को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की 6,357 बसों के माध्यम से 10,06,307 लोगों के यात्रा करने पर संतोष व्यक्त किया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »