28 Mar 2024, 14:47:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी कोरोना पॉजिटिव, रहेंगे होम क्वारंटाइन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2020 6:48PM | Updated Date: Aug 2 2020 6:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। देश में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी आज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डॉक्टरों ने उन्हें होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी है। गौरतलब है कि राज्य की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं कमला रानी का रविवार को कोरोना की वजह से लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में मौत हुई थी। पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में भारी इजाफा दर्ज हो रहा है।

रविवार शाम को देश के गृहमंत्री अमित शाह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और डॉक्टरों की सलाह पर वे अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरुहित भी कोरोना की चेपट में आ गए हैं और उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई और चेन्नई के कावेरी अस्पताल की एक मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »