19 Apr 2024, 15:52:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : CM योगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2020 3:04PM | Updated Date: May 29 2020 3:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य सरकार विभिन्न राज्यों से कामगारों/श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रतिबद्ध है। योगी ने शुक्रवार को यहां कहा कि श्रमिको की सुरक्षित प्रदेश वापसी के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि  इसके लिए केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा नि:शुल्क ट्रेन एवं बस की व्यवस्था करते हुए अब तक 27 लाख से अधिक कामगारों/श्रमिकों की सुरक्षित और सकुशल प्रदेश वापसी कराई गई है।
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने द्वारा सम्बंधित राज्य सरकारों से श्रमिकों/कामगारों की सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है ताकि उनकी वापसी के लिए नि:शुल्क ट्रेनों की व्यवस्था कराई जा सके। योगी ने कहा कि जबतक इच्छुक श्रमिक पूरे देश से वापस नही लौट जाते तब तक नि:शुल्क ट्रेनों का संचालन आगे भी तब तक जारी रहेगा। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »