29 Mar 2024, 05:07:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

UP : कोरोना मरीजों की सख्या बढ़कर 387 हुई, 100 से अधिक हॉटस्पॉट सील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2020 1:42PM | Updated Date: Apr 9 2020 1:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित 26 नये मामले मिलने से राज्य में संक्रमित मरीजों की सख्या बढ़कर 387 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि राज्य में बुधवार रात तक कोरोना वायरस से संक्रमित 26 नये मामले मिले है। राज्य में इस वायरस से पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 387 हो गई है। उन्होंने बताया कि आगरा में सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई, जहां कुल संख्या 84 हो गई। नए मामलों में, 19 आगरा से, चार लखनऊ से, दो सीतापुर में और एक हरदोई में मिले है। 

राज्य सरकार ने आधी रात के बाद से 15 जिलों में 100 से अधिक हॉटस्पॉटों को सील कर दिया है। यह 15 अप्रैल की सुबह तक लागू रहेगा। आगरा और गौतम बुद्ध नगर जिले में सबसे अधिक 22 हॉटस्पॉट हैं, इसके बाद गाजियाबाद में 13, लखनऊ में 12 और कानपुर में 10 हैं। कोविड-19 वायरस के कारण बस्ती, मेरठ, वाराणसी और आगरा से एक-एक मरीजों की मृत्यु हो जाने के बाद राज्य में अब चार मौतें हो चुकी हैं। हालांकि, इस दौरान 27 मरीज ठीक हुए हैं।

आगरा के जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह के अनुसार जिले में बुधवार की रात 19 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई जिससे जिले में कुल मरजों की संख्या 84 हो गई है। गौरतलब है कि लॉकडाउन के बावजूद कई इलाको में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की बढ़ी सख्या को देखते हुये उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 जिलों के 100 से अधिक हॉट स्पॉटों को बुधवार आधीरात के बाद सील कर दिया। इस क्षेत्रों में घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगी हुई है। आवश्यक वस्तुओं की डिलीवरी घर पर ही की जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »