25 Apr 2024, 10:23:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुजफ्फरनगर के भोराकला में धुएं से दम घुटने के कारण तीन बच्चों की मृत्यु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2020 12:37AM | Updated Date: Apr 5 2020 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के भोराकला गांव में मच्छर भगाने के लिए जलाई गई मॉर्टिन से कमरे में रखे कंडों में लगी आग के धुएं से दम घुटने के कारण तीन बच्चों की मृत्यु हो गई। पुलिस उपाधीक्षक सोमेन्द्र सिंह ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के भोराकला निवासी राजबीर शुक्रवार रात करीब 12 बजे गांव के पास ईंट भट्टे पर काम करने जाने के पहले घर में 12 साल की पुत्री सपना, नौ वर्षीय पुत्र अभय और सात वर्षीय निखिल को सुला दिया।
 
बच्चों को मच्छरों से बचाने के लिए मॉर्टिन जला दी थी। उसके बाद राजबीर अपनी पत्नी और दो पुत्रियों के साथ ईंट भट्टे पर काम करने चला गया था। उन्होंने बताया कि कमरे में कंडे (उपले) रखे थे। जलती मॉर्टिन से उपलों में आग लग गई और उसके धुएं से तीनों बच्चों की दम घुटने से मृत्यु हो गई। सुबह करीब आठ बजे राजबीर परिवार के सदस्यों के साथ घर आया तो कमरे से धुंआ निकलता देख बच्चों को आवाज दी।  कमरा खोलकर जब वह अन्दर गया तो तीनों बच्चे दम तोड़ चुके थे।
 
सूचना पर भोराकला थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह कसाना मौके पर गये और शव अपने कब्जे लिए। उन्होंने बताया कि पंचनामे के बाद परिजनों के अनुरोध पर अंतिम संस्कार के लिए शव उन्हें सौंप दिए। उन्होंने बताया कि कमरे में कोई खिड़की भी नहीं थी,जिससे धुंआ बाहर निकल पाया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »