28 Mar 2024, 19:32:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जनता में विश्वास जगाने के कदम उठाये योगी सरकार: अखिलेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2020 12:40AM | Updated Date: Apr 3 2020 12:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से जनता में विश्वास जगाने वाले कदम उठाने की सलाह देते हुये कहा कि अगर सरकार चाहे तो उनकी पार्टी के कार्यकर्ता खाद्य दवा वितरण के कार्य में सहयोग को तैयार हैं।          यादव ने गुरूवार को कहा कि कोरोना संकट के समय जनता को संयम से काम लेना चाहिये। अगर सरकार राजनीति से ऊपर उठकर निर्णय ले तो वह गांव-गांव तक फैले पार्टी कार्यकर्ताओं से साइकिल के माध्यम से खाद्य-दवा आदि के वितरण में मदद ले सकती है।
 
हम इसके लिए तैयार है। उन्होने कहा कि सरकार को साफ करना चाहिये कि उसके पास अभी कितने दिनों के लिए खाद्य सामग्री का भण्डारण है। गेहूं से आटा बनाने का काम सम्बन्धित औद्योगिक इकाइयों द्वारा तुरन्त शुरू करना चाहिए। इससे खाद्य सामग्री की जमाखोरी-कालाबाजारी पर रोक लगेगी। इसी तरह जो बच्चे मिड डे मील में पौष्टिक आहार पा रहे थे, उनके घरों तक इसे पहुंचाने की व्यवस्था की जानी चाहिए।
 
यादव ने कहा कि सरकार को यह बताने में भी नहीं हिचकना चाहिए कि प्रदेश के हर जिले में कोरोना की जांच की कितनी किटें उपलब्ध हैं। संक्रमण की आशंका को देखते हुए लोगों के लिए कितने आइसोलेशन वार्ड बने हैं और मरीजों के इलाज के लिए कितने वेंटीलेटर उपलब्ध है। इससे आश्वस्त लोगों में डर कम होगा। डाक्टरों, नर्सो और पैरामेडिकल स्टाफ का जनता को सम्मान करना चाहिए और उन्हें अपना कार्य करने का अवसर मिलना चाहिए।
 
स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराये जाये। पूर्व मुख्यमंत्री ने खेतों में खड़ी पकी फसल की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा है कि कोरोना लॉकडाउन के चलते फसल काटने के लिए मुंहमांगी कीमत पर मजदूर नहीं मिल रहे हैं। किसान की दूसरी चिंता यह भी है कि इन हालात में वह अपनी फसल कहां बेचेगा। क्या आढ़तियों के हाथों उसे औनेपौनें दाम पर लुटाने की मजबूरी होगी।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »