29 Mar 2024, 04:56:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

देवरिया के सांसद ने कोरोना बचाव के लिए दिये एक करोड़ रूपये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2020 2:15PM | Updated Date: Mar 29 2020 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद  रमापति राम त्रिपाठी ने करोना वायरस से लड़ाई लड़ने के लिए अपने सांसद निधि  से एक करोड़ एक लाख रूपये प्रधानमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय किया है। पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र मणि ने  यहां बताया कि सांसद त्रिपाठी ने कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए अपने निधि  एवं वेतन से एक करोड़ एक लाख रूपये प्रधानमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय किया है।
 
त्रिपाठी ने कहा कि आज पूरा देश वैश्विक महामारी  कोरोना एक बड़ी चुनौती का रूप ले रहा है। देशवासियों का कर्तव्य है कि पूरी  दुनिया में कहर बरपा रही इस महामारी के खिलाफ एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के फैलने की रफ्तार काफी तेज है, इससे  निजात पाने के लिए लोगों को घरों में ही रहना आवश्यक है। उन्होंने  देवरिया के लोगों से सहयोग करने की अपील की और जिला प्रशासन  द्वारा बनाई गई व्यवस्था में अपना पूर्ण योगदान देने का आग्रह किया। इस प्रकार बहुत जल्द  ही हम सभी कोरोना पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »