29 Mar 2024, 02:17:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आगरा में डोनाल्ड ट्रंप के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 1:17AM | Updated Date: Feb 24 2020 1:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आगरा। आगरा में ताज के दीदार के लिए सोमवार शाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगमन के मद्देनजर उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं। ट्रंप के दौरे के लिए प्रदेश पुलिस के करीब 10 हजार जवानों के साथ सीआईएसएफ, पैरामिलेट्री, एटीएस, पीएसी आरएएफ समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय रहेंगी।  उनके आगमन पर सात अमेरिकी हेलिकॉप्टर आसमान से निगरानी करेंगे।  रास्तों पर स्राइपरों के साथ पुलिसकर्मी भी नीचे की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। 
 
दूर तक निगरानी करने के लिए छतों पर तैनात पुलिसकर्मियों को नाइट विजन दूरबीन दी जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने आज यहां यह जानकारी दी।  उन्होंने बताया की ट्रंप की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस के जवानों के साथ अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनियों के अलावा पीएसी की तैनाती की गई है।  ताजनगरी पुलिस छावनी में तब्दील कर दी गई है।  खेरिया हवाई अड्डे से ताजमहल तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर आगरा को दस जोन में बांटा गया है। 
 
इसमें एसपी स्तर के अधिकारी मौजूद रहेंगे।  रास्ते भर रूफ टॉप पर सीआरपीएफ के कमांडो तैनात होंगे।  ट्रंप के रूट को तीन जोन और 27 सेक्टर में बांटा जाएगा।  इसमें एसपी स्तर के अधिकारियों के अलावा अलग-अलग सुरक्षाबल मौजूद होंगे।  खूफिया जानकारी और निगरानी के लिए सिविल ड्रेस में सुरक्षाबलों की तैनाती की जाएगी। 
 
ताजमल के चारों तरफ पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाया जाएगा। कुमार ने बताया कि इसमें 55 डिप्टी एसपी, 125 इंस्पेक्टर, 350 सब-इंस्पेक्टर, 3000 कॉन्स्टेबल, 10 कंपनी पीएसी, यमुना में एक कंपनी रिवर पुलिस लगाई जाएगी।  इस दौरान 300 पुलिसकर्मी रूट पर सादे कपडो में लगाये जाएंगे।  एलआईयू लगातार ताजमहल के आसपास के होटलों में रुकने वाले लोगों की जानकारी इकट्ठी कर रही है।  इसके अलावा काउंटर अटैक की दो टुकड़ी एटीएस की मंगाई गई है। 
 
ट्रंप के रूट को सेनेटाइज करने के लिए बीडीएस टीम और एन्टी माइंस टीम लगाई गई है।  उन्होंने बताया कि ट्रंप के चारों तरफ अमेरिकी सुरक्षा कर्मियों का घेरा रहेगा।  पुलिस कर्मी भी उनके पास तक नहीं जा पाएंगे। डोनाल्ड ट्रंप के करीब दो घंटे के आगरा दौरे को लेकर ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में सभी बैटरी से चलित वाहन ही इस्तेमाल होंगे। 
 
इसके अलावा कल 24 फरवरी को ताजमहल पर सुबह 11 बजे तक ही टिकट की बिक्री होगी और 12.30 बजे ताजमहल को खाली करना शुरू किया जायेगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आगरा दौरे से पहले मंगलवार को यहां पहुंचे थे और तैयारियों की समीक्षा की थी।  ट्रंप ताजमहल का दीदार करने के लिए 24 फरवरी की शाम आएंगे।  आगरा को दुल्हन की तरह सजाया गया है।  सड़क किनारे करीब 16 हजार फूलों के गमले लगाये गये हैं।  सड़कों को पूरी तरह सजाया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »