25 Apr 2024, 10:56:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झांसी : पूर्ति विभाग ने किया अवैध गैस रिफलिंग का भंडाफोड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 7:02PM | Updated Date: Feb 23 2020 7:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में चल रहे अवैध गैस रिफलिंग के काम का रविवार को पूर्ति विभाग की टीम ने रविवार को भंडाफोड़ किया। पूर्ति निरीक्षक डॉली शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि डेली गांव में राज भारत ऐजेंसी से ग्राहकों को डिलीवर किए जाने वाले सिलेंडरों में गैस कम आती है। इसको संज्ञान में लेकर जिला पूर्ति विभाग की टीम ने गैस चोरी कर अवैध रिफलिंग करने वालों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। रविवार को सुबह मुखबिर खास ने टीम को सूचना दी कि गांव के पास ही लोडिंग सिलेंडर भरकर गैस चोरी का कार्य करने जा रही है।
 
इस पर अधिकारी महेश चंद्र गौतम,   पूर्ति निरीक्षक व पूर्ति लिपिक सतीश कुमार ने  रविवार की सुबह अपने सहयोगियों के साथ डेली गांव में राज भारत एजेंसी पर छापा मारा। टीम ने यहां से 51 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं, जिसमें 36 सिलेंडर भरे हुए हैं, जबकि 15 सिलेंडर आधे खाली हैं। इसके साथ ही रिफलिंग की मशीनें,सील व रैपर भी बरामद किए गए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि घरेलू गैस सिलेंडर की डिलेवरी किए जाने से पहले उनमें से गैस चोरी कर अवैध रिफलिंग का खेल चल रहा था।
 
जिला पूर्ति विभाग की टीम को देख वहां मौजूद दो लोग भागने लगे, इनमें से एक भारत गैस एजेंसी का हॉकर हरीराम बताया जा रहा है। जिनको पकड़ने के चक्कर में टीम के कुछ सदस्य मामूली घायल भी हुए। पूर्ति टीम में शामिल अधिकारी महेश चंद्र गौतम ने बताया कि छापे में मिले उपकरणों के आधार पर अंदाज भी लगाया जा रहा है कि यहां से सिलेंडरों की रिफलिंग की जाती थी। मौके से राज गैस सर्विस का एक वाहन भी बरामद किया गया है।
 
इसके अलावा टीम को तीन रिफलिंग मशीन,सील,राज भारत गैस ऐजेंसी का पेटीएम मशीन और रैपर भी मिले। उन्होंने  बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि ये लोग गैस निकालकर सील लगा देते होंगे ताकि कोई संदेह न कर सके। यही नहीं गैस चोरी कर अवैध रिफलिंग का कार्य किया जाता था। इसकी सूचना उन्हें मुखबिर द्वारा मिली थी। उन्होंने बताया कि आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकद्मा दर्ज किया जा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल को भी बुलाया गया, जिसमें पीवीआर प्रभारी आईडी साहू और आदिल अहमद ने सुरक्षा देते हुए सिलेंडर रिकवर कराएं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »