29 Mar 2024, 05:38:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी : देवरिया में स्टूडेंट पुलिस कैडेट की कार्यशाला सम्पन्न

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 3:36PM | Updated Date: Feb 23 2020 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में छात्रों को नियम  कानून और अपने अधिकार के प्रति और जागरूक करने के लिए रविवार को देवरिया  पुलिस ने स्टूडेंट पुलिस कैडेट(एसपीसी) कार्यशाला को आयोजन कर छात्रों को जागरूक किया। पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि  पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र की अध्यक्षता में एक  कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जिले के 10 विद्यालयों से आये हुए कुल  133 बच्चों ने भाग लिया। 
 
बच्चों को पुलिस  लाइन परेड ग्राउण्ड का भ्रमण करा कर प्रशासनिक भवन में उपस्थित बच्चें के दंगा नियन्त्रण उपकरणों  के जिला स्तरीय भण्डारण को दिखाया गया। इस दौरान दंगा नियन्त्रण उपकरणों को पुलिस कर्मियों को पहनाकर  उसके उपयोग के संबन्ध में बच्चों से चर्चा कर उनके द्वारा उठाये गये  प्रश्नों का उत्तर दिया गया। बच्चों को शस्त्रागार, परिवहन शाखा,  भोजनालय, बैरक, कन्ट्रोल रूम का भ्रमण कराकर उसके संबन्ध में जानकारी दी गई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »