18 Apr 2024, 19:18:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लखनऊ 12 वांछित समेत 26 आरोपी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 7:10PM | Updated Date: Feb 21 2020 7:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने 24 घंटे के दौरान 12 वांछित और आठ वारण्टियों समेत 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लखनऊ पुलिस विभिन्न थाना क्षेत्रों से 12 वांछित और आठ वारण्टियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा जानकीपुर पुलिस ने लुटेरों को जबकि  पारा और मडियांव पुलिस ने दो-दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियो के पास से चोरी के मोबाइल फोन, शराब भी बरामद की गई। उन्होंने बताया कि बाजार खाला और विभूतिखंड इलाके से दो बदमाशों को गिरफ्तार उनके पास से 25 ग्राम स्मैक और मोबाइल फोन बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »