17 Apr 2024, 05:00:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिव मंदिर में भक्तों का सैलाब:दर्शन के लिये लंबी लाईन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 2:28PM | Updated Date: Feb 21 2020 2:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। महाशिवरात्रि के मौके पर आज उत्तर प्रदेश के प्रमुख शिव मंदिर समेत अन्य मंदिरों को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। मंदिर के कपाट तो सुबह चार बजे खुले लेकिन भक्तों की लाईन बहुत पहले ही लग गई थी। राजधानी लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर ,कोनेश्वर मंदिर तथा पुराने लखनऊ के चौक इलाके के प्रमुख मंदिरों में लोग पूजा और दर्शन को उमड़ रहे हैं। सुबह होते ही भक्तों और श्रद्धालुओं की लंबी कतारे लग गई। 

मनकामेश्वर मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पार्टी की दिल्ली इकाई के अघ्यक्ष मनोज तिवारी ने मनकामेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिये गुरूवार की रात से भक्तों का तांता लग गया था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »