28 Mar 2024, 18:02:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मेरठ के जानी क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 11:34AM | Updated Date: Feb 21 2020 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के जानी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुई पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गये,जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के अनुसार आज सुबह  सूचना मिलने पर करीब साढ़े आठ बजे धौलडी मार्ग पर बाग में पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। खुद को बचाते हुए पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते गोली चलाई जिसमें दो बदमाशा पूठ निवासी नसीम और सिसौली कला निवासी आबिद घायल हो गये।
 
दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके कब्जे से दो तमंचे, कुछ कारतूस और लूट के जेवरात और 11 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई। उन्होंने बताया कि घायल बदमाशों को अस्प्ताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों पर क्रमश: छह और आठ मुकदमें दर्ज है। पुलिस को काफी समय इन बदमाशों की तलाश थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »