20 Apr 2024, 12:08:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के चार रेलवे स्टेशन के बदले नाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 10:43AM | Updated Date: Feb 21 2020 10:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद शहर का नाम बदलने के बाद अब वहां के रेलवे स्टेशन का भी नाम भी बदल दिया है। प्रयागराज जनपद के तहत आने वाले इलाहाबाद जंक्शन, इलाहाबाद सिटी, इलाहाबाद छिवकी और प्रयागघाट के नाम में बदलाव किया गया है। अब रेलवे स्टेशन प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज छिवकी और प्रयागराज संगम के नाम से जाने जाएंगे। प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने बताया कि इस बाबत लोक निर्माण विभाग ने केंद्र सरकार से एनओसी मिलने के बाद अधिसूचना जारी कर दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ने गत वर्ष मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर कर दिया था। वहीं, इस साल जनवरी में यूपी कैबिनेट ने मुगलसराय तहसील का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय तहसील करने का निर्णय किया है। 2017 में यूपी की सत्ता में आने के बाद से ही योगी सरकार ने नाम बदलने का सिलसिला जारी रखा है। सबसे पहले मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर जनसंघ के संस्थापक सदस्य दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखा गया था। इसके बाद इलाहाबाद का नाम बदल प्रयागराज रखा। इसके अलावा फैजाबाद जिले का का नाम बदलकर अयोध्या रखा गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »