18 Apr 2024, 12:13:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सहारनपुर में गैर जमानती वारंट वाले 18 लोग गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2020 1:42PM | Updated Date: Feb 14 2020 1:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गैर जमानती वारंट वाले लोगों की गिरफ्तारी के तहत चलाये गये अभियान के तहत शुक्रवार तक 18 लोगों को पकड़ा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने यहां कहा कि गुरूवार को शुरू किये गये अभियान के तहत  देवबन्द में चार, कोतवाली देहात में तीन, फतेहपुर में दो, गंगोह में दो, कोतवाली नगर, मण्डी, बडगाव, नानौता, तीतरो, बेहट और बिहारीगढ में एक एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने  कहा कि वांछित अभियुक्तो के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत गंगोह  में 15, सदर बाजार में 7 वांछित अभियुक्त पकड़े गये । कुल मिला के इस अभियान के तहत 37 वांछित अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »