17 Apr 2024, 04:58:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने दो कुलपतियों का कार्यकाल बढ़ाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2019 2:01PM | Updated Date: Dec 11 2019 2:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने डॉ0 भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति अरविंद कुमार दीक्षित और चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक  विश्वविद्यालय के कुलपति सुशील सोलोमन का कार्यकाल तीन महीने के लिये बढ़ा दिया है। राजभवन से बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार कार्यकाल तीन महीने की अवधि अथवा नये कुलपति की  नियुक्ति होने अथवा अग्रिम आदेशों, जो भी पहले हो, तक विस्तारित कर दिया  है। गौरतलब है कि डॉ0 भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय और चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के  कुलपतियों का कार्यकाल कल 12 दिसम्बर, को समाप्त हो रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »