25 Apr 2024, 10:27:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बलरामपुर में नाबालिग से बलात्‍कार, मुकदमा दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2019 4:14PM | Updated Date: Sep 20 2019 4:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर के ललिया क्षेत्र में नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बना कर उसके साथ छह माह से दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को यहां बताया कि ललिया क्षेत्र का एक युवक ने 14 वर्षीय लडकी के साथ दुष्कर्म किया और उसक वीडियो बना लिया। युवक उसके साथ पिछले छह माह से दुष्कर्म करता रहा। 
 
गर्भवती होने पर नाबालिग ने जब अपने परिजनों को सारी बात बताई तो आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने और नाबालिग को जान से मारने की परिजनों को धमकी देने लगा। उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »