29 Mar 2024, 00:48:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

UP : हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट का टैंक फटा - ब्लास्ट के बाद लगी आग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 1:51PM | Updated Date: Sep 12 2019 1:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्लांट में टैंक फटने से जोरदार धमाका हुआ। कोतवाली उन्नाव के दही चौकी क्षेत्र में स्थित हिंदुस्‍तान पेट्रोलियम प्‍लांट का एक टैंक गुरुवार को तेज धमाके के बाद फट गया है। इस हादसे के बाद इलाके में भगदड़ मच गई। हादसे की जानकारी पाकर दमकल की कई गाडि़यां मौके पर पहुंच गई हैं।
 
दमकलकर्मी स्थिति पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन किसी भी अनहोनी से बचने के लिए आसपास के गांवों को खाली करा रहे हैं। गैस प्लांट में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। 
 
पुलिस ने प्लांट के आस-पास एहतियातन आवागमन को पूरी तरह से बंद कर दिया है। प्लांट के आस-पास 4-5 किमी के क्षेत्र को भी हाई अलर्ट पर रख दिया गया है। आवागमन बंद होने से घायलों की जानकारी नहीं मिल पा रही है। फ़िलहाल प्लांट में युद्ध स्तर पर लीकेज रोकने का काम चल रहा है। आस पास के कई गांव खाली करवाये जा रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »