19 Apr 2024, 16:02:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सहारनपुर में आम्बेड़कर की प्रतिमा तोड़ने को लेकर पथराव, कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2019 8:46PM | Updated Date: Sep 11 2019 8:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के घुन्ना गांव में अराजक तत्वों ने  डा.भीमराव आबेड़कर की प्रतिमा तोड़ दी। उसके बाद गुस्साये लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर पथराव किया, इस घटना में पुलिसकर्मियों समेत करीब 12 लोगों के घायल हुए है। प्रशासन ने तोड़ी गई प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा लगवा दी है। इस सिलसिले में पुलिस ने शाकुम्बरी देवी सड़क मार्ग पर जाम लगाने, श्रद्धालुओं और पुलिस पर पथराव करने के मामले में प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह की ओर से 77 नामजद और 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 353, 342, 336, 332, 504, 147, 148, 149 और सात क्रिमिनल एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र शर्मा ने बुधवार को यहां बताया कि पुलिस और खुफिया एजेंसियां अराजक तत्वों को चिन्हित करने के काम में लगी है। जिन लोगों को पुलिस ने मुकदमें में नामजद किया है उनमें इस गांव का अनुसूचित जाति का नरेश कुमार पुत्र सिंगारू भी शामिल है। इसी ने पुलिस को गांव में लगी आम्बेड़कर प्रतिमा तोड़े जाने की सूचना भी दी। उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों ने मूर्ति तोड़ी, हिंसा, उपद्रव किया उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मूर्ति तोड़े जाने की खबर पुलिस को मंगलवार को मिली थी। प्रशासन ने उसी स्थान पर आंबेड़कर की नई मूर्ति स्थापित करा दी थी। उसके बावजूद गांव के अनुसूचित जाति के लोगों ने माहौल बिगाड़ने का काम किया। पुलिस और आमजन समेत दस से अधिक लोग पथराव में घायल हो गए थे। पुलिस ने बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »