18 Apr 2024, 09:00:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी : बहरिया थाने के लॉकअप से 7 अपराधी फरार, प्रशासन में हड़कंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2019 11:11AM | Updated Date: Jun 12 2019 11:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बहरिया थाने की लॉकअप से सात अपराधी फरार हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक अपराधी लॉकअप में सेंध लगाकर फरार हुए हैं। घटना के बाद कई घंटों तक पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की। लेकिन जब पास के ही ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया, तब जाकर पुलिस की पोल खुली। फरार सातों आरोपियों पर गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
 
पांच कैदियों पर हत्या तो दो कैदियों पर लूट और छिनैती का मामला दर्ज है। कैदियों के फरार होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जिले के एसपी क्राइम ने बताया है कि मामले की जांच क्षेत्राधिकारी फूलपुर को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसएसपी की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
 
थाने की लॉकअप से कैदियों के भागने का ऐसा मामला हाल फिलहाल में पहली बार आया है। इसी साल के जनवरी महीने में प्रयागराज की ही नैनी सेंट्रल जेल से कैदी के फरार होने का मामला सामने आया था। सेंट्रल जेल नैनी की हाई सिक्योरिटी वाली बैरक में कैद कुख्यात अपराधी बंदी भगंते रात को फरार हो गया। सुबह जब कैदियों को गिनती हुई तो जेल प्रशासन में खलबली मच गई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »