28 Mar 2024, 14:12:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी : बिजनौर में तैनात पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर दी जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2019 12:17PM | Updated Date: May 22 2019 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल ने अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मूलरुप से शामली जिले के बाबरी क्षेत्र के खानपुर निवासी 25 वर्षीय कांस्टेबल प्रियांक चावला यहां पुलिस लाइन में तैनात था। उसने मंगलवार शाम अपने किराये के मकान में फांसी लगा ली जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
 
उन्होंने बताया कि उसके पास सुसाइड नोट भी मिला है। उन्होंने बताया कि प्रियांक एक एक युवती के बीच प्रेम संबंध थे। परिजनों की सहमती से दोनों ने शादी भी तय हो गई। सुसाइट नोट में लिखा की जिस युवती से उसने शादी तय की थी उसके सुन्दर नहीं होने पर उसे ताने मिल रहे थे। तानों से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगा ली। पुलिस अन्य बिन्दुओं पर भी जांच कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »