19 Apr 2024, 13:57:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना नया लुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2022 3:13PM | Updated Date: Jan 7 2022 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर अपना नया लुक शेयर किया है। शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जर्सी' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कोरोना की वजह से उनकी फिल्म ह्यजर्सीह्ण की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है। शाहिद कपूर सोशल मीडिया पर अपने नये लुक को लेकर चर्चा में आ गए हैं। एक लंबे समय के बाद शाहिद कपूर क्लीन शेव में नजर आ रहे हैं।
 
अपने नए लुक की तस्वीर को शाहिद कपूर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। शाहिद ने अपने फेस की एक क्लोजअप तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इस तस्वीर में शाहिद स्माइल कर रहे हैं।अपने नए लुक की तस्वीर पर कैप्शन देते हुए शाहिद ने सोशल मीडिया पर लिखा, ह्यमैं सिर्फ ट्रिम कर रहा था, लेकिन ऐसा हो गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »