28 Mar 2024, 20:11:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बेयर ग्रिल्स को जानवर मारकर खाने पर पछतावा, जानिए- बदली सोच के पीछे की वजह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2021 5:56PM | Updated Date: Dec 22 2021 5:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रिऐलिटी सर्वाइवल शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स को जानवरों को जिंदा मारकर खाने पर पछतावा है। बेयर का कहना है कि इसमें एनर्जी ज्यादा लगती है और रिस्क भी है। इसके अलावा उन्होंने शो पर आने वाले कई स्टार्स से वेजीटेरियन खाने की प्रेरणा ली है। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने उनकी मांस खाने की सोच को भी बदला है। बता दें कि बेयर ग्रिल्स के शो पर बराक ओबामा से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक दिखाई दे चुके हैं। वहीं अक्षय कुमार भी उनके साथ सर्वाइल की जंग लड़ चुके हैं। रीसेंटली विकी कौशल और अजय देवगन भी 'इन टु द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' में पहुंचे थे।
 
Man vs Wild से फेमस हुए बेयर ग्रिल्स को लगता है कि उन्होंने शुरुआती दिनों में काफी जानवरों की हत्या कर दी। अब उन्हें इस बात पर पछतावा है। बेयर ग्रिल्स बोले, मुझे लगता है कि सर्वाइवल और खाने के मामले में शुरुआत में हम सांप और ऐसे जानवर कुछ ज्यादा ही मार रहे थे। अब मैं इसे पीछे छोड़ चुका हूं। अब मरे हुए जानवर, कीड़े-मकौड़े ही खोजने होते हैं। बेयर ने कहा, आप किसी जानवर के पीछे जाएं इसमें बहुत रिस्क है और एनर्जी भी काफी लगती है। बेयर ने बताया कि उनके शो पर आए स्टार्स से उनको प्रेरणा मिली। वह कहते हैं, मैंने शो पर कई ऐसे स्टार्स को बुलाया जो कि वीगन और वेजीटेरियन थे। ये जबरदस्त अडवेंचर था और मैं इस चीज का सम्मान करता हूं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »