26 Apr 2024, 16:40:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

'तारक मेहता...' शो में अब नहीं दिखेंगी अंजली भाभी, होगी अब ये नई...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2020 2:13PM | Updated Date: Aug 26 2020 2:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सब टीवी के सबसे चर्चित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी के पॉप्युलर शो में से एक है।  शो में एक और बड़ा बदलाव हुआ है। शो के प्रमुख किरदारों में शामिल अंजली मेहता अब नहीं दिखाई देगी। अभी तक अंजलि मेहता यानी अंजलि भाभी का किरदार निभा रही नेहा मेहता की जगह सुनयना फौजदार इस शो का हिस्सा बनने जा रही हैं।
 
वहीं इससे पहले इसी तरह शो में रोशन सिंह सोढ़ी का रोल निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह ने भी खुद को अलग कर लिया है। शो के लोकप्रिय चेहरा रहे गुरुचरण सिंह की जगह बलविंदर सिंह सूरी की एंट्री हुई है। उन्होंने भी अपने रोल के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। बलविंदर सिंह सूरी को दर्शक शाहरुख खान के दोस्त के रोल में फिल्म ‘दिल तो पागल है’ में देख चुके हैं। इसके अलावा भी वे कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »