29 Mar 2024, 14:28:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

6 साल बाद मां बनी ये अभिनेत्री, घर में गूंजी किलकारियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2020 4:21PM | Updated Date: Aug 10 2020 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' की अभिनेत्री प्रणिता पंडित 6 साल बाद मां बनी है। प्रणिता पंडित ने एक नन्‍ही परी को जन्‍म दिया है। प्रणिता बेटी के जन्म से काफी खुश है। इस बात की जानकारी प्रणिता ने खुद सोशल मीडिया पर दी है। 
 
प्रणिता पंडित ने साल 2014 में शिवि पंडित से शादी रचाई थी। कुछ समय पहले ही उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि वह मां बनने वाली हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी फोटो शेयर करके प्रणिता ने लिखा कि मैं कई महीनों से इस पल का इंतजार कर रही थी। ढ़ेर सारे इंतजार और एक्साइटमेंट के बाद वो समय आ ही गया है। हमें अपनी दुआओं में याद रखने के लिए आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया...। 
 
कुछ समय पहले ही प्रणिता ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। उन्होंने शिवि के साथ 6 साल के सफर को भी साझा किया था। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि पति शिवि के साथ उनका ये सफर किसी फेयरीटेल जैसा था। प्रणिता ने प्रेग्नेंसी के दौरान बेबी बंप के साथ फोटोज भी शेयर किए थे। वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपना मूड बताती रहती थीं। तस्वीरों से पता चलता है कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एंजॉय किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »