24 Apr 2024, 16:11:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

अनुपम श्याम के इलाज के लिए योगी सरकार देगी 20 लाख रूपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2020 3:47PM | Updated Date: Aug 2 2020 3:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतेन्दु नाट्य अकादमी के कलाकार अनुपम श्याम को इलाज के लिए 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। आधिकारिक प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि यह मदद मुख्यमंत्री सहायता कोष से उपलब्ध कराई जाएगी। प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने श्री अनुपम श्याम के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। गौरतलब है कि रूपहले पर्दे और टीवी की दुनिया के लोकप्रिय कलाकार अनुपम श्याम किडनी की बीमारी से पीड़ि‍त हैं। प्रतापगढ़ जिले के मूल निवासी श्री श्याम को डॉक्टरों ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लाण्ट कराने की सलाह दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »