28 Mar 2024, 14:48:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

'तारक मेहता के फैंस को बड़ा झटका, रोशन सिंह सोढ़ी ने छोड़ा शो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2020 3:16PM | Updated Date: Jul 30 2020 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस के लिए एक बहुत की बुरी खबर सामने आई है।  खबर आ रही है कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा रहे गुरुचरण सिंह शो छोड़ दिया है। गुरुचरण सिंह को लेकर पहले भी इस तरह की खबरें आ रही थी, लेकिन उस दौरान मेकर्स ने इन खबरों को महज एक अफवाह बताया था।
 
हालांकि, लॉकडाउन के बाद शुरू किए गए शूटिंग में गुरुचरण सिंह अभी तक शो का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। हालांकि, अभी तक ऑफिशियली तौर पर किसी बात की घोषणा नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो गुरुचरण सिंह ने शो छोड़ दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुचरण ने शो छोड़ दिया है। उन्होंने लॉकडाउन के बाद दोबारा शूटिंग शुरू भी नहीं की। वहीं अब इस किरदार को निभाने के लिए शाहरुख खान के को-स्टार रहे एक्टर बलविंदर सिंह सूरी से संपर्क किया गया है। बलविंदर सिंह फिल्म दिल तो पागल है शाहरुख खान संग नजर आए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »