04 Jul 2025, 09:48:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

OMG! घर से बाहर बुलाकर मशहूर अभिनेता को 8-10 लोगों ने पीटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2020 4:18PM | Updated Date: Jul 28 2020 4:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अंश बागरी इन दिनों टीवी शो 'दिल तो हैप्पी है जी' में रॉकी का रोल निभा रहे हैं। लेकिन इस बीच अंश को लेकर एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि घर के बाहर कुछ लोगों ने उनसे मारपीट की है, जिसकी वजह से उनके सिर में चोट लग गई। उन्होंने पश्चिम विहार में शिकायत दर्ज कराई है। इस बात का खुलासा एक्टर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए किया है।  अंश पंजाब में 'वेल्लापंती' की शूटिंग पूरी करने के बाद 10 दिन पहले दिल्ली लौटे हैं।
 
एक्टर ने कहा कि घर का कंस्ट्रक्शन उनके दिल के बहुत करीब है और वह चाहते थे कि मुंबई में शूटिंग में बिजी होने के बावजूद काम शुरू हो जाए। उनकी मां ने उन्हें ठेकेदार के बारे में बताया था। उन्होंने अपनी मां से कहा कि अगर उन्हें ठीक लगता है कि तो वह घर का काम शुरू करा सकती हैं। हालांकि, पिछले साल दिवाली के आसपास अंश को पता चला कि ठेकेदार वादे के मुताबिक काम पूरा नहीं कर रहा और मार्च में उसने और पैसे की मांग की। एक्टर ने कहा कि वह काम पूरी तरह कंप्लीट होने के बाद ही बाकी पैसों को भुगतान करेंगे।
 
अंश ने आगे कहा कि काम बहुत बाकी पड़ा था और बहस होने बाद ठेकेदार ने काम छोड़ने का फैसला किया। फिर लॉकडाउन लागू हो गया और तब वह मुंबई में थे। ठेकेदार उनकी मां और बहन को 'घर से उठवा लुंगा' जैसी बातें कहकर धमकाता था। रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को कुछ लोग अंश के घर पर आए और कहने लगे कि बात करना चाहते हैं। 
 
इसके बाद जब अंश बाहर गए तो देखा कि ठेकेदार वीडियो बना रहा है और बाकी लोग उनके चारों ओर इकट्ठा होने लगे। एक्टर ने तुरंत पुलिस को फोन किया और सोचा कि उन्हें वापस घर के अंदर जाना चाहिए। हालांकि, जैसे ही अंश जाने के लिए मुड़े तभी एक व्यक्ति ने धक्का दे दिया और लगभग 8-10 लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। पुलिस समय पर आ गई और उन्हें बचाने में कामयाब रही।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »