25 Apr 2024, 23:22:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

टीवी के मशहूर अभिनेता की बिगड़ी तबीयत- ICC में भर्ती, सोनू सूद से मांगी मदद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2020 2:09PM | Updated Date: Jul 28 2020 2:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी अभिनेता और प्रतिज्ञा सीरियल में सज्जन सिंह का किरदार निभाने वाले अनुपम श्याम की तबीयत खराब हो गई है। वह इस समय गोरेगांव के लाइफलाइन अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। आईडब्ल्यबएमबज की रिपोर्ट के मुताबिक अनुपम श्याम को बीती रात तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। उन्हें किडनी में समस्या है। कई सारी बॉलीवुड फिल्म्स और टीवी शोज का हिस्सा रह चुके अनुपम ने अपनी इस मुश्किल घड़ी में सोनू सूद और आमिर खान से मदद की गुहार लगाई है। इस बात की जानकारी को शेयर करते हुए पत्रकार एस रामचंद्रन ने ट्वीट करते हुए लिखा, "एक्टर अनुपम श्याम आईसीयू में हैं। उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए आमिर खान और सोनू सूद से मदद मांगी है।
 
इस ट्वीट को पढ़ने के बाद एक्टर मनोज बाजपेयी ने जवाब में लिखा, "कृपया मुझे कॉल करें। आपको बता दें कि अनुपन श्याम ने वर्ष 1992 में श्याम बेनेगल के टीवी शो 'अमरावती की कथाएं' से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म 'सरदारी बेगम' (1996) से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। साल 2017 में वो टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'मुन्ना माइकल' में नजर आए थे। टीवी शो 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' में अपने किरदार से भी उन्होंने लोगों का काफी मनोरंजन किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »