29 Mar 2024, 13:49:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के फैंस पर टूटा दुखों का पहाड़...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2020 12:08AM | Updated Date: Apr 23 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टेलीविजन के लोकप्रिय शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के फैंस के लिए लॉकडाउन के बीच बुरी खबर आई है। शो के निर्माता राजन शाही के पिता का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। हार्ट अटैक के चलते उनका आक्समिक निधन हो गया। इस दुखद खबर के चलते राजन शाही का परिवार सदमे में हैं। हाल ही एक इंटरव्यू में राजन शाही ने अपने परिवार का शुक्रिया अदा किया था कि उन्होंने उन्हें लाइफ में इतना ज्यादा सपोर्ट किया। उन्होंने अपने शो को लेकर कहा था कि मैंने बहुत कम पैसों में अपना शो शुरू किया था। मेरे पास ना ही मेरा ऑफिस और ना ही पर्याप्त पैसे।
 
राजन ने कहा था कि मैं अपने माता-पिता और अपनी टीम को धन्यवाद देता हूं कि वे पिछले 13 साल से मेेरे साथ खड़े हैं। टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लगातार 11 साल तक दर्शकों का मनोरंजन किया। इस शो में पहले हिट जोड़ी करण मेहरा और हिना खान थे। अब इस सीरियल की कहानी नायरा के इर्द-गिर्द है। इस शो के अलावा इन दिनों राजन 'ये रिश्ते हैं प्यार के' का निर्देशन भी कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »