25 Apr 2024, 23:43:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

टीवी की इस जानी मानी एक्ट्रेस ने दो बार शादी की, वह भी एक ही…

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2020 11:16AM | Updated Date: Apr 19 2020 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस चारू असोपा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। पिछले एक साल से वो सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से शादी को लेकर खबरों में हैं। राजीव और चारु ने 16 जून को गोवा 2019 को गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। राजीव और चारू ने दो बार शादी की थी पहले कोर्ट मैरिज उसके बाद गोवा में पूरे रीति-रिवाजों से बंगाली और राजस्थानी रिवाजों से शादी की। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। 

शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार वाले मौजूद थे। सुष्मिता सेन की फैमिली ने नई दुल्हन चारु असोपा का बंगाली रीति रिवाज से गृह प्रवेश कराया था। चारू राजीव के साथ बहुत खुश हैं। वो सोशल मीडिया पर आए दिन अपने घर की तस्वीरें भी शेयर करती हैं। चारू असोपा ने अपने घर को बहुत खूबसूरती से सजाया है। चारू और राजीव का घर काफी खुला और हवादार है। उनके घर की दीवारें और फर्नीचर हल्के रंगों के हैं। चारू और राजीव के पास एक एक नहीं दो डॉगी हैं। दोनों को अपने पेट से काफी लगाव है।

अपनी शादीशुदा जिंदगी में चारू और राजीव सेन काफी खुश हैं। बता दें कि 29 साल की चारू एक टीवी एक्ट्रेस हैं। चारू सीरियल मेरे अंगने में, ये रिश्ता क्या कहलाता है और संगिनी में नजर आ चुकी हैं। चारू के पति राजीव जुलरी के बिजनेस मैन हैं।दुबई समेत देश के कई जगहों पर राजीव का करोड़ों का कारोबार फैला हुआ है। राजीव दुबई में ही रहते हैं और मुंबई आते-जाते रहते हैं। कुछ महीनों पहले राजीव ने दिल्ली में भी ज्वैलरी की एक शोरूम रेने नाम से खोली थी।

चारू और राजीव एक दूसरे के साथ बहुत खुश है। इस कपल ने अपनी शादी तो दो बार की ही थी इनका हनीमून भी लंबा चौड़ा रहा था। शादी के बाद ये दार्जिलिंग गए थे। उसके बाद दोनों ने थाईलैंड में हनीमून मनाया और फिर इनका तीसरा हनीमून 15 दिनों के लिए यूरोप में था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »