17 Apr 2024, 00:46:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के इस डायलॉग पर मचा बवा, बापूजी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2020 12:33AM | Updated Date: Mar 5 2020 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को लेकर विवाद छिड़ गया है। शो के एक एपिसोड में भाषा को लेकर बवाल मचा हुआ है। मुंबई की भाषा हिंदी कहने पर आपत्ति जताते हुए टेलीविजन सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' धारावाहिक का एमएनएस ने विरोध किया है। एमएनएस ने शो के प्रोड्यूसर और डायलॉग बोलने वाले ‘चंपक चाचा’ यानि अमित भट से माफ़ी मांगने की मांग की। जिसके बाद हंगामा बढ़ता देख चंपक चाचा ने एमएनएस कार्यकर्ताओं से माफ़ी मांगी लेकिन एमएनएस अब भी अड़ी हुई है कि शो के माध्यम से ही महाराष्ट्र की जनता की वो माफ़ी मांगे अन्यथा वो शो की शूटिंग नहीं होने देंगे।
 
एक एपिसोड में 'चंपक चाचा' यानि अमित भट्ट ने डायलॉग बोला था कि मुंबई की भाषा हिंदी है। वीडियो वायरल होते ही एमएनएस ने धमकी दी कि अगर शो के निर्माता और कलाकार शो के माध्यम से सभी मराठी जनता से माफी नहीं मांगते हैं तो वो शो की शूटिंग होने नहीं देंगे। शो के मेकर असित मोदी ने ट्वीट कर लिखा- 'मुंबई महाराष्ट्र में हैं और हमारे महाराष्ट्र की राजभाषा मराठी ही है। इसमें कोई दो राय नहीं है। मैं भारतीय हूं। महाराष्ट्रियन हूं और गुजराती भी हूं। सारी भारतीय भाषाओं का सम्मान करता हूं। जय हिंद।' 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »