28 Mar 2024, 23:59:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

सलमान ने मधुरिमा को किया शो से बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 1:22PM | Updated Date: Jan 19 2020 1:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के घर में प्रतिभागियों के बीच बढ़ती हिंसा ने सुपरस्टार सलमान खान को आगबबूला कर दिया है और इसी के चलते उन्हें घर के सदस्य विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली को जमकर फटकारा और ऐसा हाल ही में उनके व्यवहार को देखते हुए किया गया। मधुरिमा और विशाल के बीच लड़ाई के बाद दर्शक यही सोच रहे थे कि क्या सलमान शो से मधुरिमा को बाहर कर देंगे और अब ऐसा बताया जा रहा है कि हिसात्मक रवैया अपनाने और नियमों को तोड़ने के चलते सलमान ने मधुरिमा को शो से बाहर का रास्ता दिखाया है।

मधुरिमा ने कहासुनी के बीच एक पतीले से विशाल की पिटाई कर दी। ऐसा उन्होंने तब किया जब विशाल ने उनके चेहरे पर पानी फेंककर उन्हें भड़काया। इस लड़ाई के बाद बिग बॉस ने दोनों को घर में मौजूद जेल में बंद कर रखा था और उन्हें फैसले के आने तक इंतजार करने के लिए कहा गया था, जिसका ऐलान इस सप्ताहांत को होने वाला है। चैनल द्वारा जारी एक प्रोमो में सलमान, विशाल और मधुरिमा की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं। मधुरिमा की मां विजया ने भी उनकी बेटी के प्रति विशाल के बर्ताव को देखते हुए उनकी आलोचना की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »