28 Mar 2024, 15:07:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

'तेरा क्या होगा आलिया' में आ चुकी है बिजल जोशी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2019 2:12PM | Updated Date: Oct 5 2019 2:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 'लेडीज स्पेशल' शो के आने वाले एपिसोड में एक नया चेहरा दिखाई देगा। इस शो में एक शादीशुदा जोड़े आलिया और आलोक की कहानी दिखाई गई है। शो में आलिया का किरदार टीवी ऐक्ट्रेस अनुषा मिश्रा ने निभाया है। 'लेडीज स्पेशल' में आखिरी बार नजर आई अभिनेत्री बिजल जोशी टेलीविजन धारावाहिक 'तेरा क्या होगा आलिया' में नजर आएंगी। इस शो में विवाहित जोड़ी आलिया (अनुषा मिश्रा) और आलोक (हर्षद अरोड़ा) की कहानी दिखाई गई है। वे हाई-स्कूल से एक दूसरे को पसंद करते थे और अब वे उसी स्कूल में शिक्षक हैं। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए बिजल ने कहा, "इसमें मैं अप्सरा नाम की लड़की की भूमिका निभाने वाली हूं। वह आलिया और आलोक की जिंदगी में अशांति लाने वाली है। वह एक चुलबुली गुजराती लड़की है और उसके लहजे में काठियावाड़ी प्रभाव झलकता है।" अभिनेत्री ने आगे कहा, "सच कहूं तो मुझे ऐसा लगता है कि यह भूमिका मेरे लिए ही लिखी गई थी। हालांकि शो में यह एक छोटी भूमिका है।"
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »