19 Apr 2024, 09:06:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

लातविया ने भारत पर बनायी 2-0 की बढ़त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2021 5:59PM | Updated Date: Apr 17 2021 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जुर्माला। जेलेना ओस्तापेंको और अनस्तासिजा सेवस्तोवा के शानदार प्रदर्शन से लातविया ने भारत के खिलाफ बिली जीन किंग कप प्लेऑफ मुकाबले में शुक्रवार को 2-0 की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली। ओस्तापेंको ने भारत की अंकिता रैना को तीन सेटों के संघर्ष में 6-2, 5-7, 7-5 से और सेवस्तोवा ने भारत की करमन कौर  थांडी को एकतरफा अंदाज में  6-4, 6-0 से हराकर लातविया को 2-0 से आगे कर दिया। विश्व में 52वें नंबर की खिलाड़ी ओस्तापेंको ने अपनी जीत के बाद कहा ,'मैं अपने प्रदर्शन से पूरी तरह खुश नहीं हूँ।
 
मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं दिखाया लेकिन मैं मैच जीतने और अपनी टीम को अंक  दिलाने में कामयाब रही।'ओस्तापेंको ने 174वें नंबर की रैना से अपना मुकाबला दो घंटे 24 मिनट में जीता। सेवस्तोवा ने करमन से अपना मुकाबला एक घंटे 17 मिनट में जीतकर लातविया को 2-0 से आगे कर दिया। शनिवार को रिवर्स एकल मैचों में सेवस्तोवा का मुकाबला रैना से और ओस्तापेंको का मुकाबला थांडी से होगा।  मुकाबले में युगल मैच भी शामिल है जिसमें डायना  मर्सिनकेविका और डेनिएला विस्माने का मुकाबला भारत की वेटरन खिलाड़ी सानिया मिर्जा और रैना से होगा।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »