19 Apr 2024, 19:40:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अमेरिका की सेरेना विलियम्स और जापान की नाओमी ओसाका सेमीफाइनल में पहुंची

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2021 5:36PM | Updated Date: Feb 16 2021 5:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबोर्न। रिकॉर्ड बराबरी करने वाले 24वें ग्रैंड स्लेम खिताब की तलाश में लगी अमेरिका की लीजेंड खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स और यूएस ओपन चैंपियन जापान की नाओमी ओसाका ने मंगलवार को वर्ष के पहले ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सेरेना और ओसाका सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। 10वीं सीड सेरेना ने दूसरी सीड और विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी रोमानिया की सिमोना हालेप को एक घंटे 21 मिनट तक चले क्वार्टरफाइनल में लगातार सेटों में 6-3 6-3 से हरा दिया।
 
39 वर्षीय सेरेना अब बिली जीन किंग के 24 ग्रैंड स्लेम खिताब के रिकॉर्ड की बराबरी करने से दो जीत दूर रह गयी हैं। तीसरी सीड ओसाका ने गैर वरीय खिलाड़ी ताईवान की सीह सू वेई को मात्र 66 मिनट में  6-2 6-2 से हरा दिया। सेरेना ने मुकाबले में 24 विनर्स लगाए। सेरेना ने 2017 में सातवीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने के बाद से कोई ग्रैंड स्लेम खिताब नहीं जीता है। पिछले वर्ष सेमीफाइनल में पहुंचीं और 2018 की उपविजेता हालेप के पास सेरेना के ताकतवर खेल का कोई जवाब नहीं था। ओसाका ने और भी तूफानी खेल का प्रदर्शन करते हुए सीह को मुकाबले में टिकने नहीं दिया। 23 वर्षीय ओसाका ने सीह की कमजोर सर्विस का पूरा फायदा उठाया। ताइवान की 35 वर्षीय खिलाड़ी पहली बार किसी ग्रैंड स्लेम क्वार्टरफाइनल में खेल रही थीं और इसका दबाव उन पर साफ नजर आया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »